मुंबई पुलिस आयुक्त का बड़ा फैसला. वरिष्ठ कर्माचारियों को घर पर रहने के आदेश दिए
मुंबई – तृप्ति निंबुलकर
Covid19 के चलते लोगों की मदद और सेवा मे जुटी पुलिस की टीम अब नए खतरे का सामना कर रही है. पिछले 3 दिनों मे पुलिस के 3 कर्माचारियों की मौत करोना महामारी के चलते हुई है।
अब इनकी सुरक्षा के मद्देनज़र मुंबई पुलिस कमिश्नर ने एक अहम फैसला लिया है। जिनकी उम्र 55 साल से अधिक है उन सभी वरिष्ठ कर्माचारियों को घर पर ही रहने के आदेश दिया गया और उन्हें पुलिस बंदोबस्त मे नही आने को कहा गया है।
ये फैसला वरिष्ठ पुलिस कर्माचारियों के सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है , लगातार पुलिस कर्मचारी महाराष्ट्र की सड़कों पर 24 घंटे काम कर रहे है लोकडाउन में अपनी जान की परवाह नही करते लोगो की जान बचा रहे है ऐसे में अब उनकी सुरक्षा के बारे में सोचने का हक सभी नागरिको को है हम भी सभी से अपील करते है घर मे रहे और सुरक्षित रहे।