गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड पुरस्कृत चिन्मय प्रभु को भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई द्वारा मदद का हाथ।
गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने वाले मलाड के युवा रहिवासी चिन्मय प्रभु ने आज उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
चिन्मय प्रभु मलाड के रहिवासी है और उनके नाम २ गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के पुरस्कार है। २३ वर्ष के प्रभु ने २०१७ में ही लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आंखो पर पट्टी बांधकर मिरर क्यूब सॉल्व करने के लिए अपना नाम दर्ज करवा लिया।
२०१८ में उन्होंने पानी के अंदर अपनी सांस रोककर ९ पिरामनिक्स सॉल्व कर अपना नाम पहली बार गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया।
उसके बाद उन्होंने पुनश्च २०१९ में दूसरी बार साइकिल चलाते हुए १ घंटे और ७ मिनिट में १७६ क्यूब सॉल्व करने का कीर्तिमान रचा।
सांसद गोपाल शेट्टी ने चिन्मय को उसके आगामी कार्यों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी जहां वह विमान से कूदकर स्काइडिविंग करते हुए रोटेटिंग पजल सॉल्व करने का कीर्तिमान रचेने का प्रयास करेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई की तरफ से चिन्मय को उसकी सफलताओं के लिए धनराशि भी उपलब्ध करवाई गई। इस समय भाजपा मुंबई सचिव युनुस खान एवं भाजपा मलाड पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष सुनील कोली भी उपस्थित थे।