मुंबई – संवादाता
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने गृह मंत्री श्री अनिल देशमुख जी से मुलाकात की और शिकायत की – नागपाड़ा पुलिस स्टेशन की सीनियर पुलिस अफसर शालिनी शर्मा की, जिनके द्वारा ५० लोगों की लिस्ट जारी की गयी है – जिसमे मुंबई बाग़ CAA के खिलाफ प्रोटेस्ट में एक्टिव लोग थे। जो मुंबई बाग़ २२ मार्च को बंद हो गया था तब से लेकर आज तक उस लिस्ट में से किसी को किसी प्रकार के Covid -19 के लक्षण नहीं पाए है। शालिनी शर्मा जी फिर भी जबरन उन्हें क्वारंटाइन करवाना चाहती है जब के क्वारंटाइन १४ दिन का होता है और २२ मार्च से अब तक २५ दिन बीत चुके है।
मुंबई महानगरपालिका और डॉक्टरों के मुताबिक उन्ही का टेस्ट करवाना ज़रूरी है जिनमे कोविद-१९ के लक्षण हो। 50 लोगों के घरवाले और उनके घर आने जाने वाले लोग, आप कितने लोगो को क्वारंटाइन करोगे? जब के किसी में कोई Covid -19 के लक्षण भी नहीं। शालिनी शर्मा जी का बर्ताव मुंबई बाग़ के आंदोलन के खिलाफ ठीक नहीं था जिसकी वजह से वहां के स्थानिक लोगों ने उनकी शिकायत भी की थी। ये सिर्फ और सिर्फ निजी बदले की भावना में आकर किया जा रहा है जो के बहुत ही फ़ालतू हरकत है और इसपर फ़ौरन रोक लगायी जाए।