16 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़,आरोपी रिक्शा ड्राइवर गिरफ्तार
मुंबई के जुहू पुलिस पुलिस स्टेशन में एक 16वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया,पुलिस ने पीड़ित लकड़ी के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 354 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रिक्शा चालक लवकुश अशोक सिंह उम्र 23,पीड़ित लड़की जब अपने घर से निकल क्लासेस जाती तो आरोपी रिक्शा चालक उसका पीछा करता। आरोपी कई दिनों तक ऐसे ही पीछा करता,और आखिर कर लड़की ने इसकी शिकायत नजदीकी जुहू पुलिस स्टेशन में की,जहा जुहू पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद शुक्रवार को जुहु पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया।