सीएम उद्धव ठाकरे आज रात 8 बजे महाराष्ट्र की जनता को संबोधित करेंगें
मुंबई – देवा प्रसाद
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज रात 8 बजे महाराष्ट्र की जनता को संबोधित करने वाले है जिस तरह से महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजो की संख्या बढ़ रही है इसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार कोई कठोर कदम उठा सकती है , महाराष्ट्र के रेड ज़ोन इलाको को लेकर सख्ती कर सकती है साथ ही हो सकता है कि लोकडाउन बढ़ाने का भी फैसला कर सकते है।
महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजो की संख्या 17 हजार के पार पहुंच चुकी है तो वही पूरे राज्य में इस मामले 694 लोगों की मौत हो चुकी है।
पूरे राज्य में 2,02,105 लोगो के नमूने लिए गये, जिनमे से 1,83,880 लोगो के नमूने निगेटिव आये है। और 17,974 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
फिलहाल पुरे राज्य में तकरीबन 2,12,742 लोगों को होम क्वारंटाइन करवाया गया वही 13,494 लोगों को इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन करवाया गया है।