28 अप्रैल तक महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति
मुंबई – अमर सिंह
महाराष्ट्र में कोरोना कि स्थिति पर राज्य सरकार के हेल्थ कमिश्नर अनूप कुमार यादव की ओर से जारी की गई 28 अप्रेल की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में कॅरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8590 से बढ़कर 9318 तक हो गई है।
महाराष्ट्र में आज 106 मरीज ठीक होकर घर भेजे गए
और आज तक ठीक हुए मरीजो की कुल संख्या 1388 हो गई है।
पिछले 24 घन्टे में आज पूरे राज्य में 729 नये मरीज पाये गये है।
वही पूरे राज्य में मृतकों की संख्या अब 400 के करीब पहुंच गई है।
और पिछले 24 घन्टो में राज्य भर में कोरोना से बाधित 31 मरीजो की मौत हुई है। उनकी जानकारी इस तरह से हैं।
1) मुंबई में आज 25 मरीजो की मौत हुई है।
2)जलगांव में 4 मरीजो की मौत हुई है।
3) पुणे में 2 मरीजो की मौत हुई है।
जानकारी के लिए बता दे, की मुम्बई सिटी में आज मृतको के ये जानकारी 20 अप्रैल से लेकर आज 28 अप्रैल के बीवन की है।उसी तरह जलगांव में नोट की गई मृतको की जानकारी ये पिछले चार दिनों की है।
31 मरीजों की इन मौतो 16 पुरुष और 15 महिला है।आज बताई गये इन मृतको में 20 मौते 60 साल तक या इसके ऊपर के लोगो की हुई है।तो वही 10 मौते 40 साल से 59 साल के अंदर वाले की हुई है। तो वही 1 मरीज की मौत 40 साल से नीचे वाले व्यक्ति की हुई है।
इन 31 मृतको में से 22 मरीजो में (65 प्रतिशत) डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर , हार्टटेक और जैसे गम्भीर स्वरूप की बीमारियां पायी गई है।
इस प्रकार से राज्य में कोविड -19 के कारण मरनेवाले मरीजो की संख्या अब 400 के करीब पहुंच गई है।
वही पुरे महाराष्ट्रा में 9318 मरीजो की बात करे तो उनकी स्थिति इस प्रकार से है।
1) मुम्बई में कुल मरीज 6169 है , जिनमे से अब तक 244 लोगों की मौत हो चुकी है
2) ठाणे इलाके में 45 मरीज पाये गये है। 2 की मौत
3)ठाणे महानगर पालिका में अब तक 344 मरीज मिले , जिनमे से 4 मरीज की मौत हो चुकी है।
4) नई मुम्बई मनपा में 142 मरीज मिले , जिनमे से 3 मरीज की मौत
5) कल्याण डोम्बिवली मनपा में 153 मरीज मिले, जिनमे से 3 मरीज की मौत
6) उल्हासनगर मनपा में 3 मरीज मिला है।
7) भिवंडी निजामपुर मनपा में 14 मरीज मिला है।
8) मीरा भाईंदर मनपा में 123 मरीज मिले, जिसमे से 2 मरीज की मौत
9)पालघर में 41 मरिज मिले है, और 1 की मौत की जानकारी है।
10)वसई -विरार मनपा के 123 मरीज मिले, जिनमे से 3 की मौत हुई है।
11) रायगढ़ में 22 मरीज आज पाये गये है।
12)पनवेल मनपा के 44 मरीज पाये गये है। और 1 कि मौत
ठाणे मंडल में कुल मिलस्कर अब तक 7223 मरीज मिले है, अब तक जिनमे 263 लोगो की अब-तक मौत हो चुकी है।
13 ) नाशिक में 5 मरिज मिला है।
14) नाशिक मनपा में 19 मरीज मिला है।
15) मालेगांव मनपा में 171 मरीज मिले है, और 12 की मौत
16) अहमदनगर में 26 मरीज मिले है। और 2 कि मौत
17) अहमदनगर मनपा में अब तक कुल 16 मरीज मिले है।
18) धुले में 8 मरीज पाया गया है ।और 2 कि मौत
19) धुले मनपा के तहत 17 मरीज मिले है। और 1 कि मौत
20) जलगांव में 30 मरीज मिला है। और 8 कि मौत
21) जलगांव मनपा में 10 मरीज मिले है। और 1 कि मौत
22) नंदुरबार में 11 मिला है,अबतक 1 की मौत
नाशिक मण्डल में कुल मरीजो की संख्या अब तक 313 मरीज मिले है, और 27 की मौत हो चुकी है।
23) पुणे में 58 मरीज मिले है। और 3 कि मौत
24) पुणे महानगर पालिका के कुल 1044 मरीज बताये गये है।जिनमे से अब तक 76 मरीज की मौत अब तक हुई है।
25) पिम्परि चिंचवड़ महानगर पालिका में कुल 72 मरीज पाये गये है। और 3 कि मौत बताई गई है।
26) सोलापुर में 7 मामला सामने आया है।
27) सोलापुर मनपा के तहत 75 मरीज मिला है, और 5 कि मौत बताई गई है।
28) सातारा में अब तक 32 मरीज पाये गये है, और 2 की मौत हुई है।
पुणे मंडल में कुल मामले 1288 है, जबकि 89 लोगो की मौत अब-तक हो चुकी है।
29) कोल्हापुर में 7 मामला सामने आया है।
30) कोल्हापुर मनपा के तहत 5 मरीज मिले है।
31) सांगली के कुल 26 मरीज मिले अब तक
32) सांगली मिरज कुपवाड़ा मनपा में 1 मिला है, और 1 की मौत हुई है ।
33) सिंधूदुर्ग में 1 मरीज मिला है।
34) रत्नागिरी में 8 मरीज मिले है,जबकि 1 की मौत हुई है।
कोल्हापुर मंडल में कुल मरीजो की संख्या अब-तक 48 है, जबकि 2 की मौत हो चुकी है।
35) औरंगाबाद में 1 मरीज मिला है।
36) औरंगाबाद मनपा से 89 मरीज पाये गये है। जिनमे से 6 की मौत हुई है।
37) जालना में 2 मरीज पाया गया है।
38) हिंगोली में 15 मरीज मिला है।
39) परभणी में एक भी नही हैं।
40) परभणी मनपा में 1 मरीज मिला है।
औरंगाबाद मंडल में कुल मरीजो की संख्या 108 मरीज मिले है,अबतक है,जिनमे से 6 मरीज की मौत हुई है।
41) लातूर में कुल 12 मामले सामने आए है। और 1 कि मौत
42) लातुर मनपा में एक भी नही है।
43) उष्मानाबाद में 3 मरीज पाये गये है।
44) बीड में से 1 मरीज मिला है।
45)नांदेड़ में अब तक कोई भी मामला नही आया है।
46) नांदेड़ मनपा में 3 मरीज मिला है।
लातुर मण्डल में कुल 19 मरिज मिले है। और अब तक 1 की मौत हुई है।
47) अकोला में 12 मामले आये है, और 1 कि मौत हुई है,
48) अकोला मनपा से 22 मरीज मिले है।
49) अमरावती मे 2 मरीज मिला है।
50) अमरावती मनपा के तहत 26 मरीज मिले है, और 7 कि मौत हो चुकी है।
51) यवतमाल में 71 मरीज मिले हैं।
52) बुलढाना में 21 मरीज मिले है, जिनमे से 1 की मौत हुई है।
53) वाशिम से 1 मरीज पाया गया है।
अकोला मंडल में कुल मिलाकर 155 मामले सामने आए है।जिनमे से 9 की मौत हो चुकी है।
54) नागपुर में 4 मरीज मिला है।
55) नागपुर मनपा के तहत अब-तक 131 मरीज मिले और 1 मरीज की मौत हुई है ।
56) वर्धा में एक भी नही मिला है, अबतक ।
57) भंडारा में 1 मरीज मिला है, अबतक ।
58) गोंदिया में 1 मरीज पाया गया है।
59) चंद्रपुर में अब-तक एक भी नही मिला है।
60) चंद्रपुर मनपा के तहत 2 मरीज मिले है।
61) गढ़चिरोली में एक भी नही है।
नागपुर मंडल में कुल मिलाकर 139 मरीज पाये गये है।जिनमे से 1 की मौत हो चुकी है।
62) वही अन्य राज्यो से आये मरीजो की संख्या 25 बताई गई है। और 2 कि मौत की जानकारी सामने आई है।
लैब के जरिये की गई अब तक कि जांच पुरे राज्य में–
वही अब तक पुरे राज्य से 1,29,931 सेंम्पल में से तकरीबन
1,20,136 लोगो की लैब रिपोर्ट कोरोना बाबत निगेटिव आई है। तो वही 9318 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पुरे राज्य में क्लस्टर कंटेन्मेंट योजना—-
राज्य के जिन भागो में कोरोना के क्लस्टर मीले है,उन इलाकों में केंद्र सरकार के निर्देश के मुताबिक अमल किया जा रहा है। वही मुम्बई मनपा क्षेत्र के अलावा अन्य मनपा क्षेत्र में भी क्लस्टर कंटेन्मेंट योजना को लागू किया जा रहा है।इस प्रकार से पूरे राज्य में फिलहाल 664 कंटेन्मेंट ज़ोन कार्यरत है । जिसके तहत आज तकरीबन 9362 सर्वेक्षण पथक टीम ने आज कार्यशील रहे।जिसमे आज तकरीबन 38 लाख 30 हजार से अधिक लोगो का सर्वेक्षण किया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण बातें—–
1) आजतक पुरे राज्य में कोविड -19 के तकरीबन 1388 मरीज ठीक होने के बाद घर भेजे गये है।
2)फिलहाल राज्य में 1,56,270 लोगो को होम क्वारनटाईन
किया गया है।इसके अलावा 9,917 लोगो को संस्थात्मक कवारनटाईन किया गया है।
महारास्ट्रा कंट्रोल रूम–020/26127394 टोल फ्री नम्बर-104.