मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, इरफान खान का अंतिम संस्कार तकरीबन 5 बजे के आस पास किया जाएगा। इसे लेकर मुंबई पुलिस ने कड़ी बंदोबस्त की है और किसी भी ऐक्टर और इंडस्ट्री के लोगों को वहां तक पहुंचने की इजाजत नहीं है।
परिवार वालों की गुजारिश पर तकरीबन 15-20 लोग ही अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।
शव को सीधे अस्पताल से एक एंबुलेंस में ही कब्रस्तान ले जाया जाएगा।
अंधेरी के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में दफनाने को लेकर विचार किया गया है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि परिवार या उनके प्रवक्ता की ओर से की जाएगी।
पार्थिव शरीर को मुंबई पुलिस की निगरानी में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। बेहद ही सीमित लोगों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया जाएगा और मीडिया की भीड़ पर भी मुंबई पुलिस की पाबंदी होगी।