मुंबई पुलिस ने सभी धर्मो के लोगों के साथ चर्चा की
कानून का उलंघन करने वालो पर करवाई के दिए संकेत
मुंबई : संवाददाता
मुंबई समेत देश के मौजूदा हालात को देखते हुए मुंबई पुलिस ने मुंबई में विभिन्न धर्मों के लोगों से विचारों का आदान-प्रदान किया। समाज के प्रतिष्ठित लोगों को भी आमंत्रित किया गया था। पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने अपने भाषण में मुंबई समेत देश में स्थिति को कैसे सुधारा जाए, इस पर जोर दिया। वर्तमान में, मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने कहा कि हम कल भी तैयार थे और आज भी तैयार हैं। और हम तैयार रहेंगे। हम मुंबई में व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी चुनौती को स्वीकार करते हैं।
मोजूदा लाउडस्पीकर विवाद पर कहा कि लाउडस्पीकर कानूनी अनुमति के सभी अनुरोध (निवेदन पत्र या अर्जी) प्राप्त हुए हैं।पुलिस आयुक्त ने कहा है कि अधिकांश अनुरोधों को स्वीकार करते हुए, उन्हें अनुमति दी गई है।
मुंबई में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की धमकी दी थी. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके में फ्लैग मार्च कर रही ताकि जो लोग माहौल खराब करना चाहते हैं उन्हें यह पता चल सके की मुंबई पुलिस किसी भी तरह से उन्हे बर्दाश्त नही करेगी।