मुंबई पुलिस ने बिना मास्क वाले 2लाख लोगों के खिलाफ कार्रवाई की,4करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला
मुंबई:संवाददाता
मुंबई में कोरोना का खतरा दिन प्रतिनदिन बढ़ता जा रहा है,जिसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के घूमने रहे है,मुंबई में पिछले 24घंटे में 5हजार से जादा कोरोना के नए मामले सामने आया और 6लोगो की मौत हुई है।
बीमा मास्क के घूमने वाले लोगों के खिलाफ पहले बीएमसी ही कार्रवाई करती थी,लेकिन अब 20फरवरी से मुंबई पुलिस को भी इसका अधिकार दे दिया गया था,जिसके बाद से मुंबई पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बिना मास्क वालों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चलाया हुआ है।
मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस चैतन्य ने बताया कि जुर्माने की आधी राशि पुलिस कल्याण फंड में दी जाएगी,जिससे कोरोना में मरने वाले पुलिसकर्मियों के घरवालों को आर्थिक मदद मिल सके,जबकि बाकी की आधी बीएमसी को दे दी जाएगी।
20फरवरी से बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार मिलने के बाद मुम्बई पुलिस ने अब तक एक महीने में करीब 2लाख
(2,03,000)लोगो के खिलाफ बिना मास्क घूम रहे लोगो का चलान काटा है और अब तक 4 करोड़ ,6लाख रुपये वसूल किया है।
मुंबई पुलिस लगातार अपील भी कर रही है कि लोग मास्क पहनें।अब तक मुम्बई पुलिस के करीब 7,500 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं,जबकि 99 पुलिसकर्मियों की कोरोनाकाल के दौरान ड्यूटी करते हुए शहीद हो गए।