मुंबई को पानी सप्लाय करने वाली झील भरी
मुंबई – सांवाददाता
मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली तानसा झील भी लगातार हो रही बारिश के कारण पुरि तरह से भरकर ओवर फ्लो होकर बह रही है।
तानसा झील भी उन सात प्रमुख झीलों में से एक है जो मुंबई महानगर की पुरे साल पानी की आपूर्ति करती है।
मुम्बई महानगर पालिका से द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 20 अगस्त 2020 की देर शाम ठीक 7 बजकर 5 मिनट पर तानसा झील पुरि तरह से भरने के बाद ओवर-फ्लो होकर बहने लगी है।
तानसा झील पिछले साल 25 जुलाई, 2019 की रोज ओवर -फ्लो हुई थी और इसके पहले इससे पहले, साल 2018 में 17 जुलाई की रोज और साल 2017 की रोज 18 जुलाई की रोज इसके अलावा साल 2016 में ये झील 2 अगस्त की रोज ही पुरि तरह से ओवर फ्लो होकर बहने लगी थी।
मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सात झीलों की कुल जल संग्रहण क्षमता तकरीबन 14.5 मिलियन लीटर है। 20 अगस्त की सुबह तक, इन सभी सात झीलों में पानी का भंडारण 12 लाख 62 हजार 119 मिलियन लीटर है और यह क्षमता का 87.20 प्रतिशत है।