फुटपाथ पर सो रहे बेघर लोगों को कंबल का वितरण
मुंबई के NGO ने अनोखे अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस
मुंबई: 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुंबई की युवा शक्ति सेना नाम के एक एनजीओ ने अपने तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाया. बेघर मुंबई शहर के फुटपाथ पर सो रहे मजबूर और असहाय लोगों को कंबल बांटते हुए एनजीओ ने मुंबई के लोगों से बेघरों की यथासंभव मदद करने की अपील की. 15 अगस्त की रात से, युवा शक्ति सेना के एनजीओ ने मुंबई शहर और उपनगरों में निर्माणाधीन सड़कों, पुलों और इमारतों के नीचे सो रहे सैकड़ों बेघर लोगों को कंबल वितरित किए और बारिश और ठंड से प्रभावित लोगों की मदद की।
युवा शक्ति सेना के सलाहकार इम्तियाज खान ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं लेकिन मुंबई जैसे शहर में आज भी हजारों लोग सड़कों पर लाचार जीवन जी रहे हैं. बारिश और ठंड के मौसम में ऐसे लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है. इसलिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमने उनकी मदद के लिए कपड़े और कंबल बांटे और आगे भी यह कार्य करते रहेंगे। इम्तियाज खान ने कहा कि इस काम के दौरान हमने यह भी देखा कि कई लोग दिन भर मेहनत मज़दूरी करते हैं लेकिन रात में उनके पास सोने के लिए छत नहीं होती है।
हम ऐसे लोगों की मदद करना चाहते हैं ताकि उनके सिर पर छत हो जहां वे रात को सो सकें। अंत में इम्तियाज ने मुंबई के लोगों से अपील की कि वे इस काम में युवा शक्ति सेना की मदद करें ताकि बेघरों को सोने के लिए अपने सिर पर छत मिल सके।