फ़िल्म “एसिड” का म्यूजिक ट्रेलर लॉन्च हुआ मुंबई में …
मुंबई – संवादाता
हिन्दी फ़िल्म “एसिड” अस्टोउंडिंग करेज इन डिस्ट्रेस, की म्यूजिक ट्रेलर की लॉन्चिंग, सहारा स्टार में। फ़िल्म “एसिड” की कहानी, सत्य घटना पर आधिरित है, जिसमें इन घटनाओं से पीड़ितो की व्यथा दर्शाई गई है। १६ दिसम्बर २०१९, को सांताक्रूज पश्चिम में ‘सहारा स्टार’ में, इसकी लॉन्चिंग एक अभूतपूर्व अनुभव था।
इवेंट का प्रारंभ मुख्य कलाकारों प्रियंका सिंह, मानसिंह एवं असलियत में एसिड विक्टिमो के साथ शुरू हुआ, एसिड से पीड़ितों के नाम अभी नहीं बता सकते। इनके अलावा प्रिया वीडिओज़ से जितेन्द्र गुलाटी, प्रदीप सिंह, अमीना इसरार, गीतकार फ़ैज़ अनवर, सुदर्शन रतन, अनिल चौरसिया, फरहान खान एवं कई अन्य बॉलीवुड के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। हर किसी ने फ़िल्म से जुड़े लोगों के मेहनत की सराहना और प्रशंसा की।
फ़िल्म की कहानी इस तरह के पीड़ितों की व्यथा और उनके जीवन संघर्ष को प्रदर्शित करती है, साथ ही उन्हें जीने की नई प्रेरणा देती है।
वक़्त बदल रहा है, अब औरतें, मजबूर नही मजबूत हो रही हैं, धन्यवाद है उन सभी एसिड पीड़ितों का जो इस कार्यक्रम का हिस्सा बनी, ये सब के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी, उन्होंने अपना अनुभव लोगों से बांटा।
फ़िल्म के कलाकार प्रियंका सिंह, मानसिंह, ममता वर्मा, रंगीला राही व अन्य है। इसे इसरार अहमद (स्क्रीनशॉट मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप) द्वारा ३ जनवरी २०२० को रिलीज किया जा रहा है।