गेटवे ऑफ इंडिया के सामने प्रदर्शन करने वाले छात्रों को आज़ाद मैदान में शिफ्ट किया गया …
मुंबई – देवी प्रसाद
मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर छात्र रविवार रात से ही जेएनयू हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें आज यहां से हटाकर आजाद मैदान शिफ्ट कर दिया है। पुलिस प्रदर्शन करने वालो को लगातार यह समझाती रही कि गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन करने की इजाजत नही है लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शन करने वाले नही माने तो सभी प्रदर्शनकारियो को हिरासत में लिया और उन्हें आज़ाद मैदान में शिफ्ट किया गया।
हालांकि पुलिस का कहना है कि उसने प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान किसी को भी हिरासत में नहीं लिया। प्रदर्शनकारियों को इसलिए वहां से शिफ्ट किया गया क्योंकि आझाद मैदान ऐतिहासिक धरोहर है और वहां प्रदर्शन की इजाजत नहीं थी। मुंबई पुलिस के डीसीपी (जोन-1) ने कहा, ‘हमने कल रात गेटवे ऑफ इंडिया पर दिखाई दिए फ्री कश्मीर के पोस्टर मामले में स्वत: संज्ञान ले लिया है। हम निश्चित तौर पर इसकी जांच करेंगे।’