राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके जितेंद्र अव्हाड की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है, दो दिन पहले उन्हें वर्तकनगर पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ़्तार किया था और अब एक महिला ने उनके ख़िलाफ़ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
अव्हाड के ख़िलाफ़ ठाणे के मुंब्रा पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 354 के तहत मामला दर्ज हुआ है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे में बने फ़्लाइओवर का उद्घाटन करने आये थे और जब कार्यक्रम पूरा हो गया और एकनाथ शिंदे वापस अपनी गाड़ी में बैठकर जा रहे थे तभी महिला के कंधे पर हाथ रखकर दबाया और कहा की “यहाँ बीच में क्यूँ खड़ी है साइड में हट जा” और ऐसा कर उन्होंने शिकायतकर्ता को वहाँ से हटाया और लोगों को पता भी ना चले ऐसा किया। महिला ने आरोप लगाया कि अव्हाड की नियत ठीक नहीं थी। यह घटना शाम के साढ़े छह बजे के दरमियान हुई है।