मुम्बई की सांताक्रुज पुलिस ने BJP के नेता मोहित कम्बोज कें खिलाफ़ मामला दर्ज किया है। कोविड नियमो के उल्लंघन सहित आर्म्स एक्ट का दर्ज किया गया है , दरसल नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद मोहित कंबोज और उनके कार्यकर्ताव ने जश्न मनाते हुए सड़को पर पटाखे जलाए और मोहित कंबोज ने सड़क पर तलवार से केक काटा था।
इस मामले पर वही मोहित कम्बोज का कहना है सरकार के इशारे पर उनपर जबरन पुलिसने ये मामला दर्ज की है। पुलिस के पास इसका कोई प्रमाण नही है ।
पिछले कुछ दिनों से मोहित कंबोज और नवाब मलिक के बीच जुबानी जंग शुरू थी एक दूसरे के खिलाफ दोनों तरफ से आरोप ओर प्रत्यारोप शुरू थे।