पोलिस स्टेशन में बंदर का उत्पात —-दरखास्त देने वाली महिला के नादान बच्चे को काटा बन्दर ने —वन बिभाग की मदद से बंदर को पकड़ जंगल में छोड़ा पोलिस ने
संवाददाता : न्यूज़ डेस्क
क्या आपने कभी सूना है क्या किसी पोलिस स्टेशन में दरखास्त देने आये लोगो पर ही किसी जानवर ने हमला किया हो जी हां यह मामला घटा है शील डायघर पोलिस स्टेशन में। जंहा पोलिस स्टेशन में दरखास्त देने आई महिला के नादान बच्ची पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया एक बन्दर। इस घटना के बाद पोलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया और बन्दर को पकड़कर उसे पोलिस और वन बिभाग के अधिकारियों ने उसे जंगल में छोड़ दिया।

मुम्ब्रा के पास इसी शील डायघर पोलिस स्टेशन का है यह दर्दनाक मामला। जंहा एक महीने के इस बच्ची पर पोलिस स्टेशन में हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया एक बन्दर ने। हम आपको बतादे की इस नादान बच्ची की माँ अपनी दरखास्त लेकर बच्ची के साथ पोलिस स्टेशन में पहुंची थी और महिला के अनुसार जब वह पहुंची तब बन्दर के साथ पोलिस अधिकारी अपनी वीडियो निकाल रहे थे। और अचानक पोलिस अधिकारियों के हटते ही पोलिस स्टेशन में ही उसके बच्ची पर बन्दर झपट्टा मारकर घायल कर दिया।
वंही इस हमले के बाद पोलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया और बन्दर को पकड़कर उसे पोलिस और वन बिभाग के अधिकारियों ने जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने माना की बन्दर उनके इलाके से भागकर पोलिस स्टेशन पहुँच गया था और वंहा हंगामा कर दिया वंही डॉक्टरों ने इस बच्ची के जख्म को पांच टांका से बांधकर उपचार किया है ऐसी जानकारी बच्ची की माँ ने दी

स्टेशन में एक बन्दर के इस हमले के बाद जंहा आम लोग घबराये हुए हैं वंही पोलिस अधिकारियों के कार्यपध्दति पर कहीं न कंही यह घटना एक सवाल खड़ा करती नजर आ रही है।