मुंबई में एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहाँ एक नौकरी की तलाश में मुंबई में आई 19 साल की विवाहित के साथ मुंबई के कुर्ला इलाक़े में सामूहिक बलात्कार किया गया ऐसी घटना सामने आइ है। इस मामले में नेहरूनगर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ़्तार किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला कोलकाता की रहने वाली है और मार्च महीने में उसका रिश्तेदार उसे मुंबई लेकर आया था यहाँ उसके रिश्तेदार ने तीन लोगों से पैसे लेकर पीड़ित महिला को उनके हवाले कर दिया था।
महिला ने पुलिस को बताया की उन तीनो ने उस महिला पर अत्याचार किया और उसे इस बारे में किसी को ना बताने को कहा पर तीन महीने के बाद महिला ने इस बात की शिकायत नेहरू नगर पुलिस को की जिसके बाद पुलिस में गैंग रेप का मामला दर्ज कर जाँच शुरू की और चार लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है।