22 अप्रैल 2021 – महाराष्ट्र कोरोना अपडेट।
मुंबई:संवाददाता
महाराष्ट्र में एक दिन में 67,013 केस मिले है वही एक दिन में 568 मौतें हुई है साथ ही मुंबई में भी एक दिन में 7,367 नए मामले सामने आए है और 75 की मौत हुई है।
राज्य में पिछले 24 घन्टे में 568 मरीजो की मौत हुई है अब तक कुल मौत 62,479 है। राज्य में अब-तक एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 6,99,858 तक ।
मुंबई में 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव 7,367 नए केस मिले। मुंबई में 24 घंटे में आज कोरोना से 75 मरीज की मौत दर्ज की गई है।
मुंबई में अब तक के कुल केस 6,09,080 है और मुंबई में अब-तक हुई कुल मौत 12,583 है।
आज 62,298 मरीज ठीक होकर अपने घर गए है।अबतक ठीक होनेवाले मरीजो कि कुल संख्या 33,30,747 है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 67,013 पॉजिटिव केस मिले। राज्य में अबतक की रिकवरी रेट 81.34 प्रतिशत है और मृत्यु की दर 1.53 प्रतिशत है।