‘महाभारत के भीम’ प्रवीण कुमार सोबती का हुआ निधन
मुंबई ; संवाददाता
महाभारत के भीम के किरदार से लोगो के दिल मे जगह बनाने वाले प्रवीण कुमार सोबती का 74 साल की उम्र ने निधन हो गया है। लता मंगेशकर के निधन के बाद अब मनोरंजन जगत से यह एक और बुरी खबर है। बताया जा रहा है कि प्रवीण कुमार को स्पाइनल प्रॉब्लम था और उनकी वीना उनकी देखभाल करती थी और वर्क बेटी भी है जिनकी मुंबई में शादी हो गई है।
फिल्मों में आने से पहले प्रवीण कुमार एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे औए वह एशियाई खेलों में चार मेडल (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) जीत चुके थे। उन्होंने दो ओलंपिक खेलों (1968 मैक्सिको खेलों और 1972 म्यूनिख खेलों) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह अर्जुन अवार्डी भी रहे। खेल के कारण ही प्रवीण कुमार को सीमा सुरक्षा बल ( BSF) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली थी।