स्लमडॉग मिलेनियम के अभिनेता मधुर मित्तल के खिलाफ खार पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज किया है
मधुर के ऊपर उसकी पुरानी महिला दोस्त के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है
मधुर अपनी महिला दोस्त के घर जाकर उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट के वारदात को अंजाम दिया
खार पुलिस ने मधुर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है
लेकिन इस मामले में अबतक कोई गिरफ्तारी नही हुई है..
मुंबई : स्लमडॉग मिलेनियर में काम कर चुके अभिनेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़खानी एवं मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ 13 फरवरी को उसकी एक महिला मित्र ने मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोपी का नाम मधुर मित्तल है। वह स्लमडॉग मिलेनियर फिल्म में काम कर चुका है।
पीड़िता के वकील निरंजन शेट्टी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता के साथ बदसलूकी करते हुए छेड़छाड़ और उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने पीड़िता के बयानों को झूठा और आरोपों को बेबुनियाद बताया है। सीनियर पीआई कबदुले के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।