महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मराठा क्रांति मौन मोर्चा आंदोलन की शुरुवात हो चुकी है।जैसा कि तश्वीरो में दिखाई दे रहा है,हल्की बारिश भी इस आंदोलन का साथ देती नजर आ रही है।साथ ही आंदोलन में सभी आन्दोलनकारियो ने जैसा की मोर्चे की तरफ से बताया गया था,सभी ने कोरोना के नियमो का पालन करने के लिए मास्क भी पहना हुआ है।
मराठा क्रांति मोर्चे की ओर से आरक्षण की मांगों को लेकर यह आंदोलन कोल्हापुर के राजर्षि शाहू महाराज समाधि स्थल, नर्सरी गार्डन, के पास किया जा रहा है।इस आंदोलन में महाराष्ट्र के सभी मराठा समाज के लोगो को शमिल होने के लिए बुलाया गया है।साथ ही अलग -अलग राजनीतिक दलों के जन प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है।इस आंदोलन का समापन आज दोपहर 1 बजे के करीब राष्ट्रगीत के साथ होगा।इसके बाद दोपहर सवा एक बजे के करीब महाराष्ट्र के समन्वयक और जिला समन्वयक के साथ एक बैठक में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर लांग मार्च पर चर्चा की जायेगी।जिसमे युवराज छत्रपति संभाजी राजे मार्गदर्शन करेंगे।