मुंबई में 31 दिसंबर तक नही खुलेंगें स्कूल
मुंबई -संवाददाता
मुंबई महानगर पालिका ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि 31 दिसंबर तक मुंबई में स्कूलों को नही खोला जाएगा। शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने 9वी और 10वी के छात्रों के लिए 23 नवंबर से स्कूल खुले कंरने की अनुमति दी थी जीस पर आज बीएमसी द्वारा यह साफ किया गया कि वो स्कूलों को खुलने की अनुमति नही देंगें 31 दिसंबर तक।
बीएमसी के शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जिस तरह से मुंबई में कोरोना का संकट बना हुआ है और अब भी मरीजों में इजाफा हो रहा है इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है।