आंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र मुंबई से बाहर जाने पर,मुंबई से केंद्र सरकार को जानेवाला टॅक्स रोका जायेगा
सांसद राहुल शेवाले का केंद्र सरकार को इशारा
मुंबई से केंद्र सरकारको जानेवाला टॅक्स भी गांधीनगर से ही वसूल करे
मुंबई – संवादाता
‘मुंबई शहर का महत्व कम करने हेतु और गुजरात के विशेष स्नेह की वजह से, ‘आंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र’ (आयएफएससी) गांधीनगर, गुजरात में बनाने का केंद्र सरकारद्वारा लिया गया निर्णय अन्यायकारक है। आयएफएससी मुंबई के बाहर जानेपर, मुंबई से केंद्र सरकार को जानेवाला टॅक्स भी रोका जायेगा, ऐसी चेतावनी शिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने केंद्र सरकार को दि है। हर साल मुबंई से केंद्र को जानेवाला लगभग 1.75 लाख करोड का टॅक्स भी गांधीनगर से ही वसुला जाए, ऐसी सलाह भी सांसद शेवाले जी ने दी।
रिझर्व्ह बँक ऑफ इंडिया, मुंबई स्टॉक एक्स्चेंज, नॅशनल स्टॉक एक्स्चेंज ऐसी कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थाए मुंबई में है। इस वजह से, दुनिया की आर्थिक गतीविधीयो से तालमेल बनानेवाला, आयएफएससी मुंबई में ही हो, ऐसा निर्णय लिया गया था। इसके लिए मुंबई के बिकेसी में जगह भी तय कर दि गई थी। लेकिन, वहा मेट्रो रेल का आरक्षण किया गया, ऐसा आरोप सांसद शेवाले जी ने किया।
केवल मुंबई से केंद्र सरकार को सालाना 40 प्रतिशत टॅक्स मिलता है। 90 प्रतिशत व्यापारी बँकिंग, 80 प्रतिशत म्युच्युअल फंड का रजिस्ट्रेशन मुंबई में ही होता है। ऐसें में आयएफएससी मुंबई के बाहर ले जाने की बडी किमत केंद्र सरकार को चुकानी पडेगी, ऐसा सांसद शेवाले जी ने स्पष्ट किया।