मालवणी में 47 वर्षीय महिला का हुआ मर्डर …
मर्डर के बाद घर से सोना और नकदी लेकर गायब हुए आरोपी …
मुंबई – संवादाता
मालवणी इलाके में एक 47 वर्षीय महिला का खून हो गया इसे पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह खून लूट और चोरी का नजर आ रहा है जिसकी जाँच शुरू है।
कंचन नाम की यह महिला उस वक्त घर मे अकेली थी जिसका फाएदा आरोपियों ने उठाया और अपने नापाक मंसूबे को अंजाम दिया।
मालवणी के सीनियर इंस्पेक्टर जगदेव कालापाड ने दी जानकारी …
जिस महिला का मर्डर हुआ उसका नाम कंचन अजय सिंह है जिसकी उम्र 47 साल की होगी , मृतक के पति का नाम अजय सिंह है महिला के पति का कुछ वर्ष पहले ही देहांत हो चुका है। मालवणी पुलिस ने केस नम्बर . 777/19 में हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। कंचन की हत्या गला घोंटकर की गई है, अबतक की पुलिस जांच में ये पता चल पाया है के मृतक कंचन ने अपना घर बनाने के लिए करीब 1 लाख रुपया कैश घर मे रखा था और उसने पहने हुए सोने के गहने गायब हैं।
फिलहाल मालवणी पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम मामले की सर गर्मी से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।