बाढ़ग्रस्त इलाको को सभी संभव मदद देगी केंद्र सरकार – अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया, बोले -केंद्र हरसंभव मदद को तैयार
मुंबई – संवादाता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कर्नाटक एवं महाराष्ट्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया एवं हालात की जानकारी ली। गृहमंत्री शाह ने दोनों राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक करके बाढ़ की स्थिति एवं राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की एवं लोगों को हर संभव सहायता के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बाढ़ ग्रस्त इलाकों में हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक व महाराष्ट्र दोनों राज्य सरकारें बाढ़ में फंसे लोगों को राहत देने और बचाव कार्यों के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदुरप्पा भी गृह मंत्री के साथ बाढ़ ग्रस्त इलाकों के सर्वे में साथ थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके यह जानकारी दी कि केंद्रीय मदद से ही महाराष्ट्र सरकार अब तक करीब 5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा पाई है।