घोटाले बाजो को बख्शा नही जाएगा – संजय केनेकर
बांधकाम करने वाले मजदूरों को उनका हक दिलाना ही मेरी प्रथमिकता है – संजय केनेकर
औरंगाबाद – संवादाता
बीजेपी के कामगार नेता और मराठवाड़ा के म्हाडा के अध्यक्ष संजय केनेकर ने उन सभी अधिकारियों की क्लास ली जो बांधकाम करने वाले मजदूरों का हक नही दिला पा रहे है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा दी जा रही बांधकाम मजदूरों को सहायता वोह ठीक तरीक़े से उन तक नही पहुच रही है उसमें घोटाला नजर आने लगा है इसकी जानकारी मिलते ही संजय केनेकर उस सथान पर पहुचे जहा मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा था और वहा होने वाले घोटाले को उजागर कर संबधित विभाग के अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिया और जल्द से जल्द उसकी रिपोर्ट मांगी।
घटना स्थल पर पहुच कर सबसे पहले संजय केनेकर ने उन अधिकारियों की क्लास ली जो देख कर भी सभी को अनदेखा कर रहे थे । इस घोटाले में कुछ सरकारी अधिकारियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है जिसे देखते हुए उनकी जांच के भी आदेश दिया है , किस तरह से मजदूरों को उनका मेहनताना नही मिलता , मजदूरों को दी जाने वाली राशि में से भी किस तरह पैसे लिए जा रहे है , ज्यादा ममजदूर कागजों पर नजर आते है उनकी संख्या हकीकत में कम है , दिन भर मजदूरों को काम नही देना उनसे पैसे वसूलना इन सभी मुद्दों की जांच हो ऐसा आदेश संजय केनेकर ने दिया।
संजय केनेकर के साथ घटना स्थल परमौजूद बबनराव पेरे पाटील (मराठवाडा अध्यक्ष कामगार आघाडी), श्री. संजय जाधव(कामगार आघाडी शहर सदस्य) ,श्री. जाहेद पटेल , सचिन तळेकर और कई कामगार मौजूद थे।
संजय केनेकर (मराठवाड़ा म्हाडा – सभपति) का बयान
कामगारों के साथ अन्याय हो रहा है ऐसी जानकारी मिली और यह भी शिकायत आई कि मजदूरों को दी जानेवाली निधि में घोटाला हो रहा है जिसकी जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुच कर इसकी जानकरी ली इस दौरान कई घोटाले होने की आशंका नजर आ रही है जिसे देखते हुए संबधित विभाग को जांच का आदेश दिया और पुलिस विभाग को इस मामले में गुनाह दर्ज करने को कहा है। घोटाले करने वालो को बख्शा नही जाएगा चाहे जो भी हो।